गालूडीह थाना क्षेत्र के कालीमाटी धाधकीडीह में रविवार काे सुवर्णरेखा नदी किनारे बरगद के पेड़ से फंदे से लटका युवक का शव बरामद हुआ। बैल चराने वाले युवकाें ने फंदे से लटकते शव को देख ग्रामीणाें काे सूचना दी। ग्रामीणाें ने गालूडीह थाना को सूचित किया। मुखिया सुभाष सिंह व ठाकुर प्रसाद मार्डी की उपस्थिति में पुलिस ने शव काे नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान घाटशिला थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर के हेंसलडीह निवासी स्व झाकु हांसदा के छोटे बेटे दिलीप हांसदा (27) के रूप में की गई।
ग्रामीणाें ने बताया- दिलीप हांसदा आंध्र प्रदेश में मजदूरी करता था। लाॅकडाउन में वह घर लौटा था। रोजगार नहीं रहने से वह मानसिक ताैर पर परेशान था। 12 अक्टूबर काे आदिवासी रीति के अनुसार उसके पिता और दाे भाइयाें का श्राद्धकर्म है। इसेे लेकर भी दिलीप परेशान था। अब दिलीप की मौत के बाद उसके घर में मां शीतला हांसदा व बड़ा भाई संग्राम हांसदा बचे हैं। शीतला हांसदा ने बताया- दिलीप हांसदा रविवार सुबह पांच बजे घर से निकला था। गालूडीह थाना के अवर निरीक्षक संतोष सेन ने बताया- मृतक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। पहले भी बीमारी से उसके दाे भाई की मृत्यु हाे चुकी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cYCWg3
via IFTTT
Comments
Post a Comment