Skip to main content

Jharkhand daily news

सदर अस्पताल जामताड़ा में ऑन ड्यूटी चिकित्सक के साथ मारपीट की घटना घटित हुई है। घटना सुबह 6:00 बजे की है।घटना के बारे में बताया जाता है कि डॉ डीसी मुंशी इमरजेंसी ड्यूटी में मौजूद थे। इसी क्रम में नारायणपुर थाना क्षेत्र के काशीटांड गांव निवासी कुछ लोग एक महिला को लेकर इमरजेंसी में इलाज करवाने पहुंचे। महिला के साथ पति अनूप मंडल एवं अन्य परिजन मौजूद थे। परिजनों ने इमरजेंसी में डॉक्टर को आवाज दी।

डॉक्टर ने मरीज को बैठने को कहा और उनके साथ आए परिजनों से मास्क लगाने की बात कहा। परिजन बिना मास्क के पहुंचे हुए थे। इस पर परिजन आक्रोशित हो गए और डॉक्टर से उलझ गए। पहले तो दोनों के बीच इस बात को लेकर नोकझोंक हुई। उसके बाद मरीज के साथ आए एक परिजन मनीष मंडल ने डॉक्टर पर हाथ चला दिया और उनकी पिटाई कर दिया। घटना के बाद सदर अस्पताल के चिकित्सकों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। बता दें कि जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सक की पिटाई का यह चौथा मामला है और सुरक्षा के नाम पर सदर अस्पताल में मात्र एक होमगार्ड की तैनाती शिफ्ट में की गई है। घटना के बाद चिकित्सक डॉ डीसी मुंशी ने तत्काल इस बात की जानकारी उपायुक्त, एसडीओ, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, सिविल सर्जन एवं अन्य को दी। वही मरीज का ट्रीटमेंट कर उन्होंने भर्ती कर दिया। झासा के पदाधिकारी डॉक्टर पीके शर्मा ने घटना की निंदा की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Angry relatives beat the doctor when the doctor asks the patient's family to wear masks


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nvGrzo
via IFTTT

Comments