रांची-डालटनगंज रोड (एनएच-75) पर मांडर के मुड़मा गांव के समीप अब टोल प्लाजा नहीं बनेगा। बल्कि, चान्हो के करकट के समीप बनेगा। इसे लेकर गुरुवार को डीसी छवि रंजन ने अपने कार्यालय में एसी राजेश बरवार, डीएलओ सीमा सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई और चान्हो सीओ के साथ बैठक की।
टोल प्लाजा के लिए मांडर और चान्हो अंचल से प्रस्ताव मांगा गया था। इसमें चान्हो के एक प्रस्ताव पर सहमति बनी। एनएचएआई के अलाइनमेंट के अनुसार, जमीन उपलब्ध नहीं होने से मांडर के प्रस्ताव पर सहमति नहीं बनी।
टोल प्लाजा बनाने का ग्रामीण कर रहे थे विरोध
डीसी ने प्रस्ताव पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई और चान्हो सीओ को फिर से सर्वे कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। ज्ञात हो कि रांची-डालटनगंज मुख्य मार्ग पर मुड़मा गांव के समीप टोल प्लाजा बनाए जाने का स्थानीय ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं। इस माह अस्थायी टोल प्लाजा पर वसूली शुरू होने से आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए। इसके बाद उधर से गुजर रहे कृषि मंत्री बादल पत्र लेख को ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताई, तो उन्होंने टोल प्लाजा पर वसूली बंद करा दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31dMOOr
via IFTTT
Comments
Post a Comment