Skip to main content

Jharkhand daily news

शुक्ला कॉलोनी हिनू निवासी निशा कुमारी ने डोरंडा थाना में अज्ञात ठगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, निशा के घर में दिन के 12.30 बजे उनके गेट के पास बाइक से दो लोग आए। दोनों ने कहा कि वे एक उत्पाद बेचते हैं, जो बर्तन व गहने चमकाते है।

निशा ने अपने कान के झुमके और गले के सोने की चेन उन्हें धोने के लिए दे दिया। बाद में एक प्लास्टिक में पाउडर डालकर दोनों ने कहा कि गहने इसी में है। इन्हें एक घंटे तक रहने दिजीएगा। फिर दौड़ कर दोनों भाग निकले। जब निशा ने प्लास्टिक चेक किया तो उसमें उनके गहने नहीं थे। दोनों गहने लेकर बिरसा चौक की ओर भागे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jm5brJ
via IFTTT

Comments