Skip to main content

Jharkhand daily news

प्रखंड स्थित बाजार टाड़ में मंगलवार को कृषि विरोधी कानून के खिलाफ प्रखंड कांग्रेस प्रभारी जगदीप भगत के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं जगदीप भगत ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान विरोधी अधिनियमों को पास कर किसानों को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। इससे खेती और किसानी खतरे में पड़ जाएगी।

साथ ही पूंजीपति ताकतों का प्रभाव बढ़ जाएगा। कहा कि इस बिल के आने से कृषि मंडी व एमएसपी खतरे में पड़ गई है। मौके पर सत्यदेव भगत, सीमा भगत, मनोज उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nQ3DJ9
via IFTTT

Comments