Skip to main content

Jharkhand daily news

बेंगाबाद प्रखंड के बरासोली और नईटांड़ में भाकपा माले ने ब्रांच सम्मेलन किया। जिसमें सरकार की नीतियों और स्थानीय सवालों पर चर्चा हुई। संगठन मजबूत कर आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप यादव और बिजेंद्र तूरी ने संयुक्त रूप से की। हाथरस पीड़िता को श्रद्धांजलि देते हुए उसके लिए मुकम्मल न्याय समेत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा देने की मांग की गई। इसके बाद मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति समेत स्थानीय सवालों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

राज्य कमेटी सदस्य राजेश कुमार यादव ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां देश के मेहनतकशों पर कहर बरपा रही है। एक तरफ मजदूरों के खिलाफ कानून लाकर उनके अधिकारों में कटौती की गई, अधिकांश असंगठित मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी तक की कोई गारंटी नहीं, वहीं अब किसानों की जिंदगी तबाह कर उन्हें काॅरपोरेटों का गुलाम बनाने के लिए नए कृषि विधेयक लाए गए हैं।कार्यक्रम में फोदार सिंह, कैलाश यादव, महेंद्र ठाकुर, बजरू तुरी, मोतीलाल तुरी, हरिश्चन्द्र तुरी, बासदेव आदि मौजूद मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ggoa8N
via IFTTT

Comments