कलेक्ट्रेट स्थित जिला परिवहन कार्यालय में शुक्रवार से लर्नर लाइसेंस (एलएल) बनाने वालों की भीड़ उमड़ेगी। पहले दिन लॉकडाउन से पूर्व आवेदन करने वाले 200 आवेदकों को दस्तावेज की स्क्रूटनी और फोटोग्राफी के लिए बुलाया गया। हालांकि, यहां सबसे बड़ी चुनौती सोशल डिस्टेंसिंग की रहेगी। क्योंकि, कलेक्ट्रेट के तीसरे तल्ले में स्थित डीटीओ कार्यालय में एक साथ अगर इतने लोग पहुंचेंगे तो भीड़ लगनी तय है।
इसमें लॉकडाउन से पूर्व लर्नर लाइसेंस (एलएल) बनाने का आवेदन करने वाले आवेदकों की सूची बनाई गई। जिसे विभागीय पोर्टल www.jhtransport.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। मालूम हो कि 22 मार्च से रांची सहित राज्य भर में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम बंद हैं। छह महीने बाद 16 अक्टूबर से फिर से डीएल बनाने का काम शुरू हो रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/317HFYc
via IFTTT
Comments
Post a Comment