Skip to main content

Jharkhand daily news

रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को नगर आयुक्त मुकेश कुमार से मिला। नगर आयुक्त ने उन्हें कहा कि पूजा को लेकर विशेष प्लान तैयार किया जा रहा है। इस दुर्गा पूजा को ग्रीनरी और इको फ्रेंडली बनाने का प्लान है।

इसलिए, इस बार प्रतिमा का विसर्जन किसी जलाशय में न करके वैकल्पिक जलाशय में करने पर विचार किया जा रहा है। नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि पूजा समिति ही इसके लिए स्थल का चयन कर बताए कि कहां पर वैकल्पिक जलाशय तैयार करके प्रतिमा का विसर्जन कराया जा सकता है।

24 घंटे काम करेगा हेल्पलाइन नंबर

प्रतिनिधिमंडल ने एमसी से सफाई, स्ट्रीट लाइट, पानी की व्यवस्था करने की मांग की। नगर आयुक्त ने कहा कि दो शिफ्ट में सफाई होगी। नियमित सेनिटाइजेशन होगा। निगम जल्द हेल्पलाइन नंबर जारी करेगा, जो 24 घंटे काम करेगा। मौके पर समिति के अध्यक्ष अशोक पुरोहित, संयोजक मुनचुन राय, हीरा लाल साहू, अशोक चौधरी, मनोज गुप्ता व हेमेंद्र सिंह उपस्थित थे।

मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की होगी प्रतिनियुक्ति

पूजा में सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन कराने के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर बीते वर्ष की तरह 250 से अधिक मजिस्ट्रेट और 2000 के करीब पुलिस पदाधिकारी व पुलिसबल की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन इलाकों में विशेष चौकसी बरती जाएगी, जहां किसी तरह का विवाद होने की संभावना है। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
This time eco friendly immersion preparations, alternative reservoirs will be made in place of public ponds


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o3nlkP
via IFTTT

Comments