Skip to main content

Jharkhand daily news

रांची-हावड़ा शताब्दी स्पेशल ट्रेन का परिचालन गुरुवार से शुरू हो गया। स्टेशन पर कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला गया। हावड़ा से 101 यात्री रांची पहुंचे, वहीं, 216 यात्री इस ट्रेन में सवार हुए। जानेवाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग, टिकट जांच मुख्य गेट के पास ही की गई।

ट्रेन अपने निर्धारित समय दोपहर 1.15 की बजाय 10 मिनट पहले ही रांची स्टेशन पहुंच गई। ट्रेन हावड़ा के लिए दोपहर 1.45 बजे रवाना हुई। मालूम हो कि ट्रेन नं. 02019 हावड़ा-रांची शताब्दी स्पेशल ट्रेन सप्ताह में छह दिन (रविवार को छोड़ कर) चलेगी। ट्रेन में आईआरसीटीसी द्वारा भोजन का पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Century x Started operating, 216 passengers went to Howrah, passengers were taken out of the station one by one.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34VCpYE
via IFTTT

Comments