Skip to main content

Jharkhand daily news

शुक्रवार को बिजली विभाग के एसडीओ कमेश्वर ठाकुर के द्वारा शिविर लगाकर करीब डेढ़ लाख रुपए शिविर के माध्यम से बकाया बिजली बिल की उगाही की गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गढ़वा बिजली विभाग के एसडीओ ने चिनिया हाई स्कूल के प्रांगण में शिविर लगाकर बिजली कनेक्शनधारियों से डेढ़ लाख रुपए 90 बकायादारों से बकाया बिल की वसूली की।

इस अवसर पर एसडीओ कमेश्वर ठाकुर ने कहा कि अगले माह भी 27 नवंबर को बिजली बिल भुगतान के लिए शिविर के माध्यम से अपना बकाया बिजली बिल का भुगतान करें। इस मौके पर जेई दीपक कुमार, मिस्त्री तमजीद मंसूरी, सिमंत कुमार आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31Uvxu0
via IFTTT

Comments