Skip to main content

Jharkhand daily news

रांची पुलिस महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी के सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी बेटी को लेकर धमकी भरे पोस्ट डालने वालेे नाबालिग आरोपी को गुजरात से लेकर गुरुवार सुबह रांची पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स का फैन है। 7 अक्टूबर को चेन्नई व कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मैच में चेन्नई की हार से वह काफी गुस्से में था।

उसकी उम्मीद के विपरीत धौनी ने 12 बॉल में 11 रन ही बनाए थे। इसी दौरान सोशल मीडिया में धौनी पर कई लोगों के आलोचनात्मक पोस्ट देखने के बाद उसने भी एक पोस्ट कर दिया। लेकिन, जैसे ही उसे अपनी गलती का एहसास हुआ, तुरंत पोस्ट डिलीट कर दिया था।

मालूम हो कि 9 अक्टूबर को यह मामला प्रकाश में आने के बाद रातू पुलिस ने सीमलिया स्थित धौनी के फार्म हाउस जाकर उनके परिजनों से बात की थी। 11 अक्टूबर को रातू थाने के दारोगा रविशंकर के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई। टेक्निकल सेल ने आरोपी का लोकेशन गुजरात बताया। इसके बाद रांची पुलिस ने गुजरात पुलिस के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ लिया।

कोरोना जांच के लिए आरोपी को लेकर सदर अस्पताल में घंटों चक्कर लगाती रही पुलिस

कोरोना जांच के लिए आरोपी को लेकर सदर अस्पताल पहुंची रातू पुलिस 3 घंटे तक दूसरे तल्ले से लेकर पुरानी बिल्डिंग तक चक्कर लगाती रही। अंत में परेशान होकर आरोपी को गाड़ी में 2 जवानों के साथ बैठा दिया। लगभग 3 घंटे तक आरोपी सदर अस्पताल परिसर में इंतजार करता रहा। इस दौरान साथ में मौजूद पुलिस पदाधिकारी अपने वरीय अधिकारियों से लगातार फोन पर संपर्क करते रहे।

आरोपी ने पिछले साल 94 प्रतिशत अंकों के साथ पास की है मैट्रिक की परीक्षा

चार भाई-बहनों में आरोपी सबसे छोटा है। बड़ा भाई डिश का और पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पिछले वर्ष ही आरोपी ने 94 फीसदी अंकों के साथ मैट्रिक परीक्षा पास की है। उसे पढ़ने में काफी अच्छा है, लेकिन उसने चेन्नई सुपर किंग्स के हारने पर अपना आपा खो बैठा और आपत्तिजनक पोस्ट कर दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीली टी-शर्ट में आरोपी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T4TDNH
via IFTTT

Comments