प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को सुभाष चौक पर एक दिवसीय सत्याग्रह मौन धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताया गया कि पिछले दिनों हाथरस में हुए बलात्कार और हत्या समाज के लिए अत्यंत ही निंदनीय घटना है। कांग्रेस पार्टी इस घटना की निंदा करती है।
साथ ही यूपी पुलिस द्वारा जिस तरह से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ धक्का-मुक्की की गई। यह योगी सरकार की अमानवीय चेहरा को दर्शाता है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस गैंग रेप पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस जा रहे थे। इससे पहले हाथरस के सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर दी गई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3isUpP2
via IFTTT
Comments
Post a Comment