Skip to main content

Jharkhand daily news

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दशरथ सिंह की मौत के मामले को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने काफी गम्भीरता से लिया है। भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को तीनों नेताओं से मुलाकात कर दशरथ सिंह के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में संजय अग्रवाल, विजय पांडेय, राहुल पांडेय, तुषारकांत पातर, समरनाथ मुखर्जी एवं मो नौशाद शामिल थे।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से जमशेदपुर परिसदन में मुलाकात की और दशरथ सिंह के आत्महत्या मामले से जुड़ी बातों की विस्तृत जानकारी दी। भाजपा नेताओं ने एचसीएल-आईसीसी प्रबंधन के मनमाना रवैए, विशेषकर यूनिट हेड संजय कुमार सिंह के बारे में बताया। दशरथ सिंह की मौत के कुछ घंटे बाद उनके एकाउंट में कम्पनी प्रबंधन की ओर से राशि जमा कराने की भी जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने मामले की सीबीआई से जांच को अपने स्तर से पहल करने का भरोसा दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Will recommend BJYM leader Dashrath Singh's death to CBI for investigation: Arjun Munda


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SnLT9s
via IFTTT

Comments