Skip to main content

Jharkhand daily news

रविवार काे अस्थाई चालक संघ एवं स्थानीय कर्मचारियों के द्वारा यूसील का 54 वां स्थापना दिवस जादूगोड़ा स्थित माइंस एवं अस्पताल चौक पर मनाया गया। इस अवसर पर 54 दीप प्रज्वलित करने के साथ ही केक काटकर यूसील के स्वर्णिम भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य बाघराय मार्डी ने बताया कि आज यूसील इस क्षेत्र के लाइफ लाइन के रूप में जानी जाती है। उन्होंने सभी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यूसील के स्वर्णिम भविष्य की कामना की। मौके पर ग्राम प्रधान रूप मंडल, प्रीतम हेम्ब्रम, अशोक दास, हरीश पाल, राजेश सोरेन, सुशील हांसदा, जगदीश मुर्मू, बाबू बेसरा, महेंद्र हांसदा मुख्य रूप से उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GwbPNn
via IFTTT

Comments