बिजली वितरण निगम रांची सर्किल के अधीक्षण अभियंता पीके श्रीवास्तव ने सभी इंजीनियरों को आदेश दिया है कि 18 अक्टूबर तक बिजली के बचे मेंटेनेंस कार्य को पूरा करा लें। 18 के बाद विपरित परिस्थिति को छोड़ कोई शटडाउन नहीं लिया जाएगा। उन्होंने दुर्गा पूजा को देखते हुए यह आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि वैसे तो इस बार भव्य पूजा और बड़े पंडाल, सज्जा-सज्जा एवं विद्युत सज्जा नहीं की जा रही है, फिर भी 18 के बाद लंबी अवधि के लिए कोई शटडाउन नहीं लिया जाएगा।
केवल विपरित परिस्थिति में ही आवश्यक कार्य के लिए बिजली शटडाउन लिया जा सके। उन्होंने सभी कार्यपालक, सहायक और कनीय अभियंता को इसे सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j2iJro
via IFTTT
Comments
Post a Comment