Skip to main content

Jharkhand daily news

गुरुवार को सेवा सदन सबस्टेशन अंतर्गत शहीद चौक फीडर सुबह साढ़े चार बजे के करीब ब्रेकडाउन हो गया। जानकारी के अनुसार सेवा सदन पथ के आगे पार्क के समीप 33 केवी यूजी केबल में खराबी आ गयी, इसके कारण यह लाइन ब्रेकडाउन हो गया। जिसकी मरम्मति सुबह होने के बाद शुरू हुई। करीब 1 बजे के बीच बिजली बहाल हो सकी। मगर इसके बाद भी थोड़ी-थोड़ी देर पर बिजली आती जाती रही।

दोपहर बाद ही पूर्ण रूप से बिजली सामान्य हो सकी। इसके कारण इस फीडर से आपूर्ति वाले क्षेत्र अपर बाजार, बड़ा लाल स्ट्रीट, लेक रोड, जालान रोड, बकरी बाजार, रंगरेज गली, शहीद चौक, सेवा सदन पथ व आसपास के क्षेत्रों की करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित रही। इधर, राजभवन सबस्टेशन अंतर्गत मधुकम फीडर से शाम को साढ़े पांच बजे से करीब छह बजे तक लोकल फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति ठप रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
UG cable malfunction disrupted power in Upper Bazaar Seva Sadan area from 4.30 am to 1 pm


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SgRv59
via IFTTT

Comments