पश्चिमी सिंहभूम ज़िले में 17 कोरोना संक्रमित बुधवार को मिले हैं। जबकि इधर एक अच्छी खबर यह है कि 33 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण की दर घट कर 1.10 प्रतिशत हो गई है, जबकि इससे पहले जिले में यह दर लगातार 2.20 प्रतिशत रह रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार बड़ा जमदा में 11, झींकपानी में 1, कुमारदुंगी में 1, मनोहरपुर में 1 और चाईबासा में 3 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वर्तमान में जिले में 387 कोरोना के एक्टिव मामले हैं, जबकि 3542 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d8dUv0
via IFTTT
Comments
Post a Comment