Skip to main content

Jharkhand daily news

पलामू व्याघ्र परियोजना क्षेत्र के बेतला में वन्य प्राणी सप्ताह दिवस के अवसर पर वन कर्मियों ने ग्राम कुटमु के स्कूली छात्र छात्राओं के बीच सोमवार को निबंध प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस संबंध में बेतला रेंजर प्रेम प्रसाद ने कहा कि जंगल और जानवरों के रक्षा करने के लिए गांव-गांव में जाकर वनकर्मियों ग्रामीणों के जागरूक करने की कार्य कर रहा है और गांव के बच्चों के साथ फुटबॉल, चित्रांकन, निबंध इत्यादि कार्य के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है।

साथ ही ग्रामीणों को जंगल और जानवरों से घनिष्ठ लगाव के लिए निरंतर वन्यकर्मी के द्वारा प्रयास किया जा रहा है। जंगल से जंगली जानवरों भटकर गांवों में अगर पहुंच जाते हैं तो छेड़छाड़ नहीं करें, बल्कि वन विभाग के पास तुरन्त सूचना दें। रेंजर कहा कि ग्रामीणों के जागरूक होने से जंगल और जानवरों सुरक्षित संभव है। ग्रामीणों के तरह- तरह के महत्वपूर्ण लाभ बताया गया। बताते चलें कि यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर से शुरू हुआ है 8 अक्टूबर तक चलेगा। इस अवसर पर उमेश दुबे, संतोष कुमार, संदीप कुमार, देवेंद्र कुमार देव, निरंजन कुमार समेत अन्य वन्यकर्मी लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34qaqQF
via IFTTT

Comments