स्थानीय शंकर प्रताप देव डिग्री कॉलेज मे स्नातक सेमेस्टर एक और थ्री में नामांकन व परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि निर्धारित कर दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए कॉलेज के प्राचार्य कृष्ण जायसवाल ने बताया कि सेमेस्टर थ्री में नामांकन पांच नवम्बर तक लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्नातक सत्र 2020-23 मे भी नामांकन जारी है।
जायसवाल ने छात्र छात्राओं से शीघ्र ही अपना नामांकन और परीक्षा प्रपत्र भर लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि स्नातक तृतीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा से संबंधित जानकारी सूचना पट पर प्रकाशित कर दी गई है, जो दो से दस नवंबर के बीच सम्पन्न होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34HmhLr
via IFTTT
Comments
Post a Comment