Skip to main content

Jharkhand daily news

मुफ्फसिल थाना अंतर्गत सरायकेला रोड में टोंटो गांव के पास ट्रक ने स्कूटी चालक पंसस नीलमुनी सुंडी को कुचल दिया। पंसस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पंसस नीलमुनी खूंटपानी प्रखंड कार्यालय से सुफलसाई स्थित आवास जा रही थी।

घटना के बाद एकत्रित भीड़ में ट्रक चालक को लात-घूंसों से अधमरा कर दिया। सदर थाना प्रभारी नारायण तिवारी ने दल-बल के साथ पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने पंसस और जख्मी ट्रक चालक को चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GOQgb8
via IFTTT

Comments