Skip to main content

Jharkhand daily news

लद्दाख में तैनात चान्हो के शहीद जवान अभिषेक साहू का पार्थिव देह मंगलवार रात रांची पहुंचा। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, राज्य के मंत्री चंपई सोरेन समेत सेना और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। चान्हो के रहने वाले अभिषेक सेना की टुकड़ी के साथ लद्दाख में तैनात थे। शनिवार दोपहर दो बजे पहाड़ की चोटी से फिसल कर नीचे गिर गए। जहां वे गिरे, वहां बारूदी सुरंग बिछी हुई थी।

वहां गिरने पर हुए विस्फोट से वे गंभीर रूप घायल हो गए। साथी जवान उन्हें हेलीकॉप्टर से करगिल मिलिट्री अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। लेह से उनका पार्थिव देह रांची लाया गया। पार्थिव देह को नामकुम कैंप में रखा गया है। बुधवार सुबह 6 बजे सड़क मार्ग से चान्हो स्थित उनके पैतृक गांव चोरेया ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार होगा।

सेना में नियुक्ति दिसंबर 2015 में हुई थी
अभिषेक उर्फ विक्की की सेना में नियुक्ति दिसंबर 2015 में हुई थी। तीन भाई-बहनों में वे सबसे छोटे थे। गांव के हाईस्कूल के बाद मांडर कॉलेज से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की थी। पिता नहीं हैं। परिवार चलाने की पूरी जिम्मेदारी अभिषेक पर ही थी।

आज तिरंगा ले शहीद के गांव जाएंगे युवा
शहीद जवान अभिषेक साहू के पार्थिव देह को श्रद्धांजलि देने राष्ट्रीय युवा शक्ति के कार्यकर्ता भी मौजूद थे, जिसमें उत्तम यादव, नितेश वर्मा, अजय कुमार, कुलदीप यादव, राजदीप, चौरसिया, विक्की कच्छप, मनोज प्रसाद, गुड्डू साहू और रोहित यादव आदि शामिल हुए। सुबह जवान के पार्थिव देह के साथ संस्था के सदस्य बाइक से शहीद की फोटो लगा टी-शर्ट पहन कर राष्ट्रीय ध्वज और गाजे-बाजे के साथ जवान के गांव जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Martyr Jawan Abhishek Sahu's body reached Ranchi, today final farewell in ancestral village Chanho, tribute paid


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35CH5mR
via IFTTT

Comments