Skip to main content

Jharkhand daily news

प्रखंड के बाईपी पंचायत में एक दशक पहले ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधित लाभ पहुंचाने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करीब 20 लाख रुपए की लागत से किया गया, लेकिन एक दशक बीत जाने के बाद भी बाईपी पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र शुरू नहीं हो सका। जिससे पंचायत के बाईपी, उटूटूआ, हिजिया, कोमाई, ईचाकुटी, सोमरा, कुपूई, गुईबेड़ा, ओटादिरी गांव के ग्रामीणों को 25 किलोमीटर दूरी तय कर अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर अपना इलाज कराने आना पड़ता है।

सबसे अधिक गर्भवती महिला एवं गंभीर बीमारी वाले मरीज को अस्पताल तक आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में पंचायत की महिला समाजसेवी शीला जोंकों ने कहा कि पंचायत में स्वास्थ्य व्यवस्था शुरू कराने को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखने के साथ मुख्यमंत्री को ट्वीट भी किया गया, लेकिन पंचायत में स्वास्थ्य व्यवस्था बहाल नहीं हुई। मौके पर सोमवारी जोंको, रानी जोंको, लक्ष्मी जोंको, चारेबा जामुदा, स्नेहलता जामुदा, जेमा जामुदा, राउतु केराई, कुजरी केराई समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Sv4Dne
via IFTTT

Comments