चिरिया माइंस के ठेकेदार ने अगले 5 दिनों में ट्रांसपोर्टरों के साथ वार्ता कर मांगों पर चर्चा नहीं करेगी तो विरोधस्वरूप ट्रांसपोर्टर माइंस में चल रही बाहरी गाड़ियों का चक्का जाम कर उग्र आंदोलन करेंगे। उक्त आशय का निर्णय रविवार को चिरिया माइंस के स्थानीय ट्रांसपोर्टरों ने एक बैठक कर लिया है। बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने एक स्वर में कहा कि माइंस की ठेका कंपनी नारायणी संस प्रालि स्थानीय ट्रांसपोर्टरों को नजरअंदाज करते हुए मनमानेपूर्ण रवैया अपनाते हुए बाहरी ट्रांसपोर्टरों से काम ले रही है।
यह पूर्णतः अवैध है। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व ठेका कंपनी द्वारा ट्रांसपोर्टरों से वार्ता को लेकर सहमति जताई गई थी। परंतु ठेका कंपनी के किसी भी अधिकारी ने वार्ता नहीं किया। बैठक में रंजीत यादव, नागेश्वर राय, राजू गोप, अजय सिंह, श्याम जयसवाल, मनीष सिंह, संजय कुमार, हीरालाल बगड़िया समेत काफ़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k9s3uI
via IFTTT
Comments
Post a Comment