Skip to main content

Jharkhand daily news

लोकमंच कार्यक्रम 10 महीने बाद शनिवार से फिर शुरू हाे रहा है। हर शनिवार काे सरकार के किसी विभाग के अधिकारी फोन पर लाेगाें से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं। पिछले साल नवंबर में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू होने के बाद कार्यक्रम को बंद किया था।

दिसंबर में चुनाव होने के बाद दाेबारा शुरू नहीं किया। मार्च में लाॅकडाउन लागू हो गया। तीन अक्टूबर को मानगो नगर निगम के ईओ रवींद्र गगराई सुबह 11 से दाेपहर एक बजे तक फाेन पर लाेगाें की समस्याएं सुनेंगे। माेबाइल 9798447616 व लैंड लाइन नंबर 0657-2434511 पर आप उनसे संपर्क कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jsrJH1
via IFTTT

Comments