डोरंडा थाना क्षेत्र में जिला प्रशासन ने पुलिस की मदद से गुरुवार की रात दो दुकानों में प्रतिबंधित पान मसाला बिक्री को लेकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान इसमें दो दुकानों से करीब 50 हजार रुपए मूल्य के प्रतिबंधित पान मसाला को जब्त किया गया।
इस संबंध में दो दुकान छेदी जनरल स्टोर और अहमद जनरल स्टोर के विरुद्ध फूड इंस्पेक्टर द्वारा मामला दर्ज कराया गया है। इससे पहले जिला प्रशासन की ओर से हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में भी छापेमारी की गई। कुछ दुकानों को प्रतिबंधित पान मसाला बेचने के लिए जुर्माना भी लगाया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31amGnN
via IFTTT
Comments
Post a Comment