झारखण्ड सरकार कोविड 19 के काल में धीरे धीरे अनलॉक का प्रयास कर रही है। इस क्रम में सरकार ने अभी इंटरस्टेट बसों को चलाने को लेकर कोई छुट नहीं दी है। इसके बावजूद निजी बस संचालकों ने बिना परमिशन इंटर स्टेट बसों का परिचालन शुरू कर दिया है। अधिकारियों की मिलीभगत से बस संचालकों ने गिरिडीह से कोलकाता के लिए बसों का परिचालन शुरू किया है। गिरिडीह से कोलकाता जाने के क्रम में चिरकुंडा बॉर्डर भी आता है। मगर अधिकारियों से सांठ-गांठ ऐसी है, कि यहां भी बसों को आसानी से पास करने दिया जाता है।
हालांकि इस संबंध में बस संचालकों से बात करने पर वे दावा करते हैं कि उनकी बसें झारखण्ड बॉर्डर चिरकुंडा तक ही जाती हैं। जानकारी के अनुसार गिरिडीह से कोलकाता के लिए लॉकडाउन से पहले प्रति व्यक्ति किराया 300 रुपया था। अभी गिरिडीह से कोलकाता का किराया प्रति व्यक्ति 600 रुपए लिया जा रहा है। इसके बदले में यात्रियों को कच्चा रसीद थमाया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lNqDGN
via IFTTT
Comments
Post a Comment