गांडेय प्रखंड के परमाडीह गिरनिया में जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर जान से मारने की धमकी देने की थाना में शिकायत की है। थाना में दिए आवेदन के अनुसार परमाडीह निवासी तजमल पिता मो जमाल ने पूर्व के जमीन विवाद को लेकर गिरनिया निवासी मो जाकिर पिता मो इस्राइल एवं मो आलम पिता मो मुसर्रफ पर घर मे आकर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की।
कहा है कि मो आलम पूर्व में भी आपराधिक मामले में जेल जा चुका है। उन्होंने पुलिस से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है। मो. आलम ने कहा कि मो तजमल द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। जमीन के नाम पर पैसे के लेन देन को ले बहस हुई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GDF7tL
via IFTTT
Comments
Post a Comment