Skip to main content

Jharkhand daily news

ओड़िशा से गांजा तस्करी कर रांची में खपाया जा रहा है। सोमवार रात सुजाता चौक के पास ओड़िशा के एक गांजा तस्कर को ट्रैफिक पुलिस ने 30 किलो गांजे के साथ पकड़ा। वह सुंदरगढ़ का रहने वाला विश्वरंजन नाग उर्फ आकाश नाग है। वह अपनी कार में प्लास्टिक में पैक कर गांजा लेकर रांची डिलीवरी देने आ रहा था।

सुजाता चौक के पास ट्रैफिक पुलिस ने जब ओड़िशा नंबर की गाड़ी को देखा तो उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को रोकता देख उसने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोक कर कार की जांच करना शुरू किया तो कार से प्लास्टिक के छह पैकेट में लपेटे 30 किलो गांजा मिला।

ओड़िशा का गांजा खपाया जा रहा है रांची में

रांची के दो तस्कर भागने रहे सफल

गांजा डिलीवरी लेने वाले दो अन्य तस्कर भी कार में ही सवार थे, लेकिन पुलिस के रोकने के बाद वे मौके का फायदा उठा कर भाग निकले। दोनों भागने वाले तस्कर रांची के ही रहनेवाले हैं। गांजे के साथ एक तस्कर को पकड़ने में ट्रैफिक पुलिस के एएसआई सुधीर सिंह, आरक्षी मृत्युंजय कुमार और सुबोध कुमार की अहम भूमिका रही।

रांची में हर महीने 200 किलो गांजा आ रहा

गांजे की तस्करी में मोटी कमाई है। सिर्फ रांची में हर महीने 200 किलो गांजा खप रहा है। ओड़िशा में गांजा मात्र 8 से 10 हजार रुपए किलो मिल जाता है। पकड़ में नहीं आए, इसलिए तस्कर अपनी निजी गाड़ी से लेकर रांची आते हैं। रांची में गांजा 40 हजार रुपए प्रति किलो बिकता है। पान गुमटी, झुग्गी वाले होटलों में गांजे की सप्लाई सबसे ज्यादा है। पुलिस को भी पता है कि गांजा पुड़िया और सिगरेट में भरकर कहां-कहां बेचा जाता है, लेकिन छोटे दुकानदारों पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34u2XA5
via IFTTT

Comments