Skip to main content

Jharkhand daily news

72 घंटे में जिले में कोरोना से 05 की मौत, 106 नए मरीज व 102 लोग ठीक हुए हैं। दुर्गापूजा में 25 अक्टूबर को तीन, 26 को एक व 27 अक्टूबर को एक की मौत हुई है। इसमें से चार का इलाज टीएमएच में व एक का मर्सी अस्पताल में चल रहा था।

मृतकों में बारीडीह निवासी (71) पुरुष, मानगो निवासी (81) पुरुष, टेल्को निवासी (65) महिला, पोटका निवासी (50) पुरुष व घाटशिला निवासी (65) महिला है। जिले में मृतकों की संख्या 352 हो गई है। दुर्गापूजा के दौरान तीन दिनों में 5715 सैंपल की जांच हुई जिसमें 1.85 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट से कुल 106 नए मरीज मिले और जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 15685 पहुंच गई है। वहीं इस दौरान 102 लोग ठीक होकर घर गए और इस तरह से अब तक जिले के 14133 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Three died on 25 October in Durgapuja, one on 26 and one on 27 October, the number of dead in the district is 352


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HD6X9V
via IFTTT

Comments