Skip to main content

Jharkhand daily news

शराब दुकानों को बंद रखने को लेकर झारखंड खुदरा शराब विक्रेता संघ दो फाड़ हो गया है। एक गुट ने गुरुवार को रांची शहर में अपनी दुकानें बंद रखी, जबकि दूसरे गुट ने दुकानें खुली रहने का दावा किया है। झारखंड खुदरा शराब विक्रेता संघ के महासचिव सुबोध जायसवाल ने बंदी को फेल करार देते हुए कहा है कि सिर्फ रांची शहर की ही दुकानें बंद रहीं, जबकि पूरे राज्य में दुकानें खुली रहीं।

उन्होंने कहा कि इस मामले को सरकार के साथ मिल बैठकर निपटाया जा सकता है। हड़ताल करने और दुकानें बंद करने से कोई समाधान नहीं निकलता है। निशांत सिंह और योगेंद्र तिवारी गुट ने शराब दुकानों की बंदी को शत-प्रतिशत सफल बताया है। सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी 2 फीसदी बढ़ाए जाने के विरोध में रांची में शराब दुकानें 15 अक्टूबर को बंद रही। सरकार से मांग की गई है कि दोनों टैक्स घटाकर शराब दुकान संचालकों को राहत दी जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3506vKI
via IFTTT

Comments