Skip to main content

Jharkhand daily news

राज्य मनरेगा आयुक्त ने रविवार शाम डीसी ऑफिस में जिले के सभी बीडीओ के साथ बैठक की और मनरेगा के नए कार्यों पर चर्चा की। बैठक के बाद आयुक्त ने पत्रकारों से कहा- हमारी टीम एक नए तरीके से काम करेगी। अगल दाे-तीन सप्ताह के बाद जिले में कई बदलाव नजर आएंगे।

बड़े व संपूर्ण परिवर्तन के लिए ग्रामीणाें काे जागरूक हाेने की जरूरत है। जिले के पदाधिकारियों काे भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने की जरूरत है। मनरेगा के तहत गांव में पानी लेकर कई तरह के पौधराेपण, चेकडैम, पीसीसी सड़क, चबूतरा, आखरा, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन जैसे कई याेजना पर काम कर सकते हैं। जितने 6-7 विभाग काम नहीं कर सकते, उतना मनरेगा के तहत काम किया जा सकता है। माैके पर डीसी अरवा राजकमल, डीडीसी संदीप बख्शी आदि माैजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35880GV
via IFTTT

Comments