Skip to main content

Jharkhand daily news

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की स्थिति अब भी क्रिटिकल बनी हुई है। अपेक्षित सुधार ना होने के कारण उन्हें गुरुवार को मेडिका हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। इससे पहले रिम्स के क्रिटिकल केयर की टीम उनका इलाज कर रही थी, लेकिन रिम्स की व्यवस्था पसंद नहीं आने से मंत्री मेडिका अस्पताल में शिफ्ट हो गए। मेडिका के आईसीयू वार्ड में उन्हें भर्ती किया गया है।

जहां क्रिटिकल केयर के डॉ. विजय मिश्रा की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। मेडिका के जनसंपर्क अधिकारी आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी स्थिति वर्तमान में भी गंभीर बनी हुई है। 100 प्रतिशत हाई फ्लो ऑक्सीजन सपोर्ट कर उनका इलाज चल रहा है। क्रिटिकल केयर की टीम लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रही है। इधर, मंत्री जगरनाथ महतो के मेडिका में शिफ्ट होने से रिम्स की चिकित्सीय व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Minister Jagarnath Mahato's condition still critical, shift from RIMS to Medica hospital, treatment undergoing oxygen support


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30r7Zft
via IFTTT

Comments