झारखंड अधिविद्य परिषद ने 9वीं व 11वीं कक्षा का परीक्षा सह रजिस्ट्रेशन फाॅर्म भरने की तिथि घाेषित कर दी है। दाेनाें ही परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी। जैक के निर्देश के तहत 11वीं का परीक्षा सह रजिस्ट्रेशन फाॅर्म सात अक्टूबर से भरा जा रहा है, जिसकी अंतिम तिथि 11 नवंबर है। वहीं, विलंब शुल्क के साथ छह से 12 नवंबर तक फाॅर्म भरा जाएगा। इसके लिए jac.jharkhand.gov.in पर जाकर विद्यालय के माध्यम से फाॅर्म ऑनलाइन भरना हाेगा।
9वीं का पंजीयन फाॅर्म भी इसी प्रक्रिया के तहत निर्धारित समय पर भरा जाएगा। छात्राें व स्कूल की सुविधा के लिए जैक ने दाेनाें कक्षा के रजिस्ट्रेशन व परीक्षा फाॅर्म भरने की तिथि एक ही रखी है। वहीं, 9वीं की परीक्षा में कितने अंक के कुल कितने पेपर हाेंगे यह भी बता दिया गया है। फाॅर्म भरने के बाद जाे चेक लिस्ट निकाली जाएगी उस पर प्रधानाध्यापक के साथ बच्चे के माता-पिता काे अनिवार्य रूप से हस्ताक्षर करना हाेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3llWuOA
via IFTTT
Comments
Post a Comment