Skip to main content

Jharkhand daily news

रेल प्रशासन ने मुंबई मेल तथा अहमदाबाद एक्सप्रेस का ठहराव चक्रधरपुर स्टेशन में दिया है। हावड़ा मुंबई मेल ठहराव के पहले दिन 7 अक्टूबर को 10 मिनट विलंब से पहुंची थी। ट्रेन को रात 1.33 बजे पहुंचना था। इस ट्रेन में चक्रधरपुर स्टेशन से कोई भी यात्रियों ने यात्रा नहीं किया। हालांकि चक्रधरपुर से मुंबई के लिए चार यात्रियों का रिजर्वेशन वेटिंग लिस्ट में था। जबकि एक यात्री का चक्रधरपुर से बिलासपुर के लिए कंफर्म रिजर्वेशन टिकट था।

इसके बावजूद कोई भी यात्रियों ने मुंबई मेल में यात्रा करने के लिए चक्रधरपुर स्टेशन नहीं पहुंचे। रेलवे का वर्तमान नियम के अनुसार वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को ट्रेनो में सफर करने की इजाजत नहीं है। वेटिंग टिकट वाले यात्री ट्रेन में सफर नहीं करे इसके लिए चक्रधरपुर रेल प्रशासन ने टीटीई तथा आरपीएफ के जवानों को स्टेशन के मुख्य द्वार में तैनात कर रखा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I8Hqph
via IFTTT

Comments