Skip to main content

Jharkhand daily news

झारखंड के डीजीपी एमवी राव के निर्देश पर शहर समेत राज्यभर में एंटी क्राइम चेकिंग चलाई गई। इस दौरान शहर के मुख्य चौक चाैराहों पर सभी वाहनों को रोककर उनके कागजात की जांच की गई। यह जांच रात नौ बजे तक चेकिंग चलाई गई। डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर उन्होंने कोल्हान के तीनों जिले के एसपी को एंटी क्राइम चेकिंग करने का निर्देश दिया था।

घाटशिला थाना पुलिस द्वारा रविवार शाम काे थाना क्षेत्र के अमाईनगर स्वर्णरेखा पुल, गाेपालपुर ओवरब्रिज और फूलडूंगरी में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया।इसमें सड़क से गुजरने वाले वाहनाें और बाइक चालकाें की आर्म्स चेकिंग की गयी। लेकिन पुलिस काे काेई सफलता नहीं मिली। पुलिस द्वारा संबंधित तीनाें स्थान पर चेकिंग अभियान चलाए जाने से जिन लाेगाें के वाहन और बाइक के कागजात दुरूस्त नहीं थे उनके द्वारा चेकिंग से बचने के लिए रूट बदल कर अपने गंतव्य तक जाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2So8JO8
via IFTTT

Comments