सदर हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने गुरुवार को एक और सफल सर्जरी कर 45 वर्षीय महिला कलाकार की जान बचाई। महिला कलाकार अपर बाजार स्थित गोरखनाथ लाइन की रहने वाली है। महिला के पति ऋषिकेश लाल ने बताया कि पति-पत्नी स्थानीय कलाकार हैं।
नुक्कड़ नाटक करके अपना परिवार चलाते हैं। ऐसे में पिछले 4 साल से उनकी पत्नी को पेट दर्द की समस्या थी। आर्थिक तंगी के कारण वे इलाज नहीं करवा पा रहे थे। 27 सितंबर को पेट दर्द काफी बढ़ गया, जो बर्दाश्त के बाहर था। ऐसे में वह पत्नी को इलाज के लिए सदर लाया।
ऑपरेशन कर पित्त की थैली से निकाला स्टोन
डॉ. अजित से चेकअप करवाया। 28 सितंबर को जांच रिपोर्ट में उसके पित्त में पत्थर पाया गया। डॉ. अजित एंड उनकी टीम ने दोपहर 12 बजे ऑपरेशन शुरू किया, जो करीब ढाई घंटे तक चला। डॉ. अजित ने बताया कि ऑपरेशन के बाद महिला अभी पूरी तरह से स्वस्थ है। दो दिनों के बाद महिला को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Gmk5iV
via IFTTT
Comments
Post a Comment