कोविड-19 महामारी से फुटपाथ दुकानदारों की स्थिति खराब हाे गई है। इसे सुधारने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पीएम स्ट्रीट वेंडर्स निधि योजना के तहत फुटपाथ विक्रेताओं को दोबारा रोजगार शुरू करने के लिए किफायती दर पर अधिकतम 10 हज़ार रुपए का लाेन दिया जा रहा है।
पीएम स्व निधि योजना के तहत 16 व 17 अक्टूबर को अटल स्मृति वेंडर्स मार्केट में फुटपाथ दुकानदारों को ऑन द स्पॉट लोन दिया जाएगा। मार्केट के तीसरे तल्ले पर सुबह 11 बजे से शिविर लगाया जाएगा। जिसमें 24 मार्च 2020 से पहले फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले वेंडर्स ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SZjwi8
via IFTTT
Comments
Post a Comment