Skip to main content

Jharkhand daily news

रविवार को पीडब्ल्यूडी नाला के अतिथि गृह परिसर में नाला प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। क्लब के संरक्षक बासुदेव झा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन की मजबूती के अलावे सोशल मीडिया पर पत्रकारों के विरुद्ध बयानबाजी करने वाले कथित लोगो के मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए रोस्टर आधारित बैठक का शेड्यूल तैयार करने का निर्णय लिया गया। साथ ही समयबद्ध तरीके से क्लब की बैठकें आयोजित कराने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में पिछले दिनों से सोशल मीडिया पर नाला क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा पत्रकारों के विरुद्ध की गई अपमानजनक बयानबाजी के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए ऐसे लोगों को चिन्हित कर इनका बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि ऐसे लोगों को किसी भी प्रकार का मीडिया कवरेज नहीं दिया जाएगा। न ही ऐसे लोगों के किसी भी कार्यक्रम में कोई भी स्थानीय पत्रकार शिरकत करेंगे। इसके बावजूद भी अगर ऐसे लोग पत्रकारों के विरुद्ध अनाप-शनाप बयानबाजी करने से बाज नहीं आएंगे तो क्लब द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान आगामी 6 दिसंबर को फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय में क्लब की अगली बैठक करने का निर्णय लिया गया है। वही इस दौरान क्लब के संगठन के साथ-साथ कोष की मजबूती पर भी विचार विमर्श किया गया। सदस्यों से आवश्यक सहयोग करने की अपील की गई। बैठक के दौरान नाला विधानसभा क्षेत्र के कई नए पत्रकारों को क्लब की सदस्यता दिलाई गई। वही पत्रकार हित से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Journalists formulated strategy in meeting to strengthen the press club


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l6HWCe
via IFTTT

Comments