Skip to main content

Jharkhand daily news

बिष्टुपुर थाना में टाटा स्टील पर करोड़ों रुपए की संपत्ति गायब करने का केस दर्ज किया है। पं. बंगाल हाईकोर्ट के डिप्टी लिक्विडेटर की नोटिस के आधार पर थाना में कंपनी के खिलाफ एफआईआर शुक्रवार को दर्ज किया है। बिष्टुपुर थानेदार रणविजय शर्मा ने कहा- टाटा स्टील कैंपस में टाटा कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. कंपनी थी, जिसके अधीन 20-25 क्रेन, ट्रक समेत अन्य कई प्रॉपर्टी थी।

किन्हीं कारणों से टाटा स्टील कैंपस में टाटा कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. कंपनी दिवालिया हो गई। इसके बाद 2004 में बंगाल के हाईकोर्ट ने लिक्विडेटर बहाल किया। लिक्विडेटर ने दिवालिया कंपनी की संपत्ति का मिलान किया। 2006 तक मिलान करने के बाद नीलामी की प्रक्रिया शुरू की। 2012 में टाटा स्टील कंपनी परिसर स्थित दिवालिया हुई टाटा कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. कंपनी की संपत्ति गायब पाई गई। मामले में हाईकोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। बिष्टुपुर थाना में धारा 406 के तहत केस दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cPYiwg
via IFTTT

Comments