Skip to main content

Jharkhand daily news

ट्रैफिक नियम का अनुपालन कराने को लेकर बुधवार को शहर के चेकनाका में अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत सिंहा की मौजूदगी में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मास्क हेलमेट नहीं पहनने वाले वाहन चालकों को रोका गया। तत्पश्चात ड्राइविंग लाइसेंसी भी जांच किया गया। इस दौरान दर्जनों बाइकों को पकड़ा गया तथा उनका फाइन के लिए जिला परिवहन कार्यालय चाईबासा का चालान काटा गया।

एसडीओ ने कहा कि ट्रैफिक नियम का पालन कराने को लेकर शहर में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। फाइन लेना हमारा मकसद नहीं है। जनता की भलाई को लेकर सरकार ने नियम बनाएं हैं। उनका अनुपालन होना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वाहन चलाने के दौरान हेलमेट जरुर पहने तथा ड्राइविंग लाइसेंसी ले कर चले। मौके पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार समेत पुलिस जवान मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
It is not our objective to take finances, the government has made rules regarding the well being of the people, their compliance is necessary


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34yZJvp
via IFTTT

Comments