Skip to main content

Jharkhand daily news

वाहन चेकिंग के दौरान एसडीओ रवि आनंद और डीटीओ विजय सिंह बिरूवा पर लाठी और तमाचा से मारकर जख्मी करने का आराेप लगाते हुए साजिद आलम ने थाना प्रभारी से प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। इसे लेकर साजिद ने रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से आवेदन भेजा है। जिसमें उल्लेख किया है कि वह आजाद बस्ती का निवासी है। रविवार को दोपहर 12 बजे निजी कार्य से सिसई रोड गया था। इस दौरान अपनी बाइक गुडडू की दुकान तालाब के पास लगाकर गुडडू के बड़े भाई से बात कर रहा था।

वाहन चेकिंग में लगे एसडीओ एवं डीटीओ मेरी गाड़ी को खींचकर हेलमेट नहीं होने की बात कहकर चालान काटने की बात बोले। मैंने कहा कि खड़ी गाड़ी में भी हेलमेट चेक होता है क्या। इतना सुनते ही एसडीओ ने बाएं कान में तमाचा जड़ दिया। इसपर विरोध करने पर एसडीओ ने गार्ड से लाठी मंगवाई और बेतहाशा पिटाई की। एसडीओ को मारता देख डीटीओ भी लाठी से पीटा। इससे बायां कान जख्मी हो गया। सुनाई नहीं दे रहा है। जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में लाठी से पिटाई के कारण चोट लगी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nHbOHs
via IFTTT

Comments