गया पुल पर अंडरपास निर्माण पर सहमति बन गई है। गया पुल निर्माण का काम एक साल में पूरा किया जाएगा। यह निर्णय गुरुवार काे समाहरणालय सभाकक्ष में हुई जिला प्रशासन, रेलवे के अधिकारियाें और सांसद व विधायक के प्रतिनिधियाें की बैठक में लिया गया। बैठक में अंडरपास निर्माण का काम रेलवे काे देने पर भी विचार किया गया।
अंडरपास के डीपीआर का काम भी इरकाॅन से कराने का निर्णय लिया गया। इस पर अंतिम निर्णय 27 या 28 अक्टूबर काे हाेने वाली बैठक में लिया जाएगा। बैठक में गया पुल अंडरपास काे लेकर पूर्व में रेलवे द्वारा दिए गए एनओसी पर भी चर्चा की गई।
आरसीडी काे डीपीआर की समीक्षा का निर्देश
बैठक में उपायुक्त ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता काे रेलवे से संपर्क कर पूर्व में बने डीपीआर की समीक्षा का निर्देश दिया। उन्हाेंने कहा कि गया पुल अंडरपास को लेकर अगर रेलवे की ओर से काेई डीपीआर तैयार किया गया है ताे उसकी समीक्षा करना जरूरी है। उस डीपीआर की फिजिबिलिटी कैसी है। काेई प्रगति हुई है या नहीं, इसकी जानकारी जरूरी है। डीसी ने आरसीडी काे दुर्गापूजा के बाद रेलवे से संपर्क कर डीपीआर की समीक्षा का निर्देश दिया है।
झरिया पुल रेलवे लाइन सड़क का मामला उठा
बैठक में नितिन भट्ट ने कहा कि झरिया पुल के नीचे से रेलवे लाइन काफी पहले हट चुका है। इस पर सड़क बन जाने से लाेगाें काे लाभ हाेगा। डीसी ने इसे गंभीरता से लेते हुए आरसीडी काे इसकी स्थिति की जानकारी लेने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से फिर से रेलवे काे एक प्रस्ताव भेजा जाएगा। जिसमें बंद रेलवे लाइन पर सड़क निर्माण का आग्रह किया जाएगा।
आठ लेन व फ्लाई ओवर पर चर्चा नहीं
गुरुवार को हुई बैठक में प्रस्तावित आठ लेन सड़क और मटकुरिया आरा माेड़ सड़क व फ्लाईओवर पर काेई चर्चा नहीं हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TinXom
via IFTTT
Comments
Post a Comment