बुधवार को पुलिस ने आनंदपुर थाना क्षेत्र के बेड़ाकेंदुदा पंचायत अंतर्गत डूमिरता साप्ताहिक हाट से पांच सौ मीटर की दूरी में खुट सरना एंव गुमी सरना के बीच भदवा मुंडा के जमीन पर मनरेगा योजना केे तहत निर्मित ट्रेंच गड्ढे में दबा एक अज्ञात युवक 32 वर्ष का शव को मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बाड़ा की उपस्थिति में बरामद किया गया। वहीं पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इधर, थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता द्वारा कांड संख्या 18/20 के तहत अज्ञात के ऊपर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि शव में किसी प्रकार का चोट के निशान नहीं मिले है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही खुलासा हो पाएगा। साथ ही मामले को लेकर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। जबकि पुलिस ने डूमिरता, पेटर, सायदा, बेड़ातुलुंडा एंव बुरुतुलुंडा के ग्राम मुंडा से गांव में हालिया किसी की लापता होने की जानकारी भी ली। सभी मुंडा ने कहा कि ऐसी कोई खबर नहीं है। मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, ग्राम मुंडा विश्राम तोपनो, रघुनाथ सिंह, मुखिया सुनीता मानकी, एएसआई बोनीफाक्स लकड़ा समेत पुलिस के दल बल मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34PgEdl
via IFTTT
Comments
Post a Comment