Skip to main content

सबसे अधिक संक्रमित मिले शहर से फिर भी मास्क नहीं लगा रहे हैं लोग

जिले में अब तक 1735 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें सबसे अधिक संख्या में 339 मरीज जशपुर शहर से मिले हैं। बावजूद शहर में मास्क लगाने को लेकर लोगों में जागरूकता की कमी साफ देखी जा रही है। घरों से अधिकांश लोग बगैर मास्क के ही बाहर निकल रहे हैं। मास्क नहीं लगाए जाने को लेकर समय-समय पर नगर पालिका द्वारा चालानी कार्रवाई की जाती है। अब तक 600 से अधिक लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है, पर इसका ज्यादा असर नहीं देखा जा रहा है।
मास्क लगाए जाने को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण के अध्ययन से यह तक पता चल चुका है कि मास्क 80 प्रतिशत तक संक्रमण के खतरे को कम कर सकता है। शहर में रोजाना नए केस सामने आ रहे हैं, इसके बावजूद पढ़े-लिखे व समझदार समझे जाने वाले लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। शहर से ज्यादा जागरूकता तो गांव में देखी जा रही है। शहर के लोकल लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं वहीं जो गांव से शहर आ रहे हैं वे मास्क पहने हुए आ रहे हैं। इस दिनों नवरात्र को लेकर मंदिर, दुर्गा पूजा पंडाल और दुकानों में भीड़-भाड़ है। दशहरा के मौके पर नए कपड़े पहनने की परंपरा रही है। कपड़ा दुकानों में भीड़ सबसे अधिक है। इसके अलावा नवरात्र के पूरे नौ दिन किसी भी तरह की खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। इसलिए लगभग सभी दुकानों में अभी भीड़ बढ़ी है। सुरक्षा नियमों की अनदेखी से संक्रमण फैलने का खतरा है।

जुर्माना वसूलने के लिए भी पुलिस की लेनी पड़ रही मदद
मास्क ना लगाए जाने को लेकर नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा कार्रवाई की जाती है। पर अब मास्क नहीं लगाने वाले लोग कार्रवाई करने उतरे कर्मचारियों से भी विवाद करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। गुरुवार को जब पालिका के कर्मचारी कार्रवाई के लिए उतरे थे तो कई लोग कर्मचारियों से विवाद करते हुए पाए गए। काेरेाना को लेकर निर्धारित प्रोटोकॉल तोड़ने वाले जब पालिका कर्मचारियों पर भारी पड़ने लगे तो पुलिस की मदद लेनी पड़ी। कार्रवाई स्थल पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों को भेजा गया। जिसके बाद चालानी कार्रवाई हाे सकी।

  • ब्लॉक - संक्रमितों की संख्या
  • जशपुर शहर - 339
  • पत्थलगांव - 330
  • फरसाबहार - 228
  • कांसाबेल - 159
  • बगीचा - 134
  • कुनकुरी - 282
  • दुलदुला - 93
  • मनोरा - 26
  • लोदाम - 144

अब 500 रुपए काटा जाएगा चालान
"मास्क लगाए जाने को लेकर शहर में लगातार मुनादी कराई जा रही है। अबतक मास्क नहीं लगाए जाने पर 100 रुपए का चालान काटा जा रहा था। अगर इसका असर नहीं हो रहा है तो मास्क नहीं लगाए जाने पर प्रति व्यक्ति 500 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा।''
-बसंत बुनकर, सीएमओ, जशपुर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
People are still not wearing masks from the most infected city


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FYuEJg
via

Comments