Skip to main content

कुपोषण की दर नहीं घटी, सारंगढ़ सीडीपीओ को दिया शोकॉज नोटिस

महिला बाल विकास विभाग की कलेक्टर भीम सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेकर गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस विभाग का कार्य अत्यंत संवेदनशील है। यह बच्चों व महिलाओं के सुपोषण व उनके शारीरिक मानसिक विकास से जुड़ा है। जो जीवन का सम्पूर्ण आधार होता है। अत: सारे कार्य पूरे गंभीरता व सेवा भावना से किया जाना चाहिए। कलेक्टर ने विकासखंडवार सेक्टरों में पिछले महीने के कुपोषण दर की जानकारी ली।

योजना की प्रगति को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए सारंगढ़ सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने वजन त्यौहार के तर्ज पर कोरोना प्रोटोकाल के साथ बच्चों का वजन लेकर कुपोषित बच्चों की पहचान करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों में अंडा खाने व नहीं खाने वाले बच्चों की अलग-अलग व्यवस्था करने के लिए कहा।

कलेक्टर सिंह ने रेडी टू ईट निर्माण करने वाली समूहों तथा अन्य संस्थाओं के लंबित भुगतानों को शीघ्र करने के लिए निर्देशित किया। आंगनबाड़ी केंद्रों की पोषण वाटिका में रोपित मुनगा के पौधों की जानकारी प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में निर्मित शौचालयों की जानकारी ली तथा जिन स्थानों पर निर्माण कार्य अपूर्ण है उसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेनेटरी नेपकिन वितरण तथा उसकी उपयोगिता के संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे करवाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान सीईओ ऋचा प्रकाश चौधरी, डीपीओ टिकवेन्द्र जाटवर सहित जिले के समस्त विकासखंडों के सीडीपीओ उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बैठक लेते कलेक्टर।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ixRB2V
via

Comments