जिले व सरगुजा संभाग की पहली महिला पर्वतारोही बनी सुमन ताम्रकार के जशपुर पहुंचने पर बस स्टैंड में जेडब्ल्यूडब्ल्यूएफ व मोटर कर्मचारी संघ के सदस्यों ने उसका स्वागत किया। दोपहर में कलेक्टर महादेव कावरे और एसपी बालाजी राव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सादे समारोह में सुमन ताम्रकार को स्मृति चिह्न एवं शाल भेंटकर सम्मानित किया गया।
कलेक्टर एवं एसपी ने सुमन को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। जशपुर शहर के भागलपुर निवासी सुमन ताम्रकार ने हिमाचल प्रदेश के सोलांग वेली में स्थित माउंट फ्रेंडशिप पिक पर 5289 मीटर की ऊंचाई पर 21 अक्टूबर की सुबह 11.08 मिनट पर तिरंगा लहराया था। माउंट ट्रेकिंग में पर्वत शिखर पर पहुंचने वाले जिले की पहली पर्वतारोही बन गई है। सुमन ताम्रकार की 22 अगस्त को कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आया था। 10 दिन तक जशपुर के कोविड केयर सेंटर में रहकर अपना इलाज कराया और 14 दिन होम क्वारेंटाइन में रहने के बाद सुमन ने माउंट ट्रेकिंग टीम में अपनी जगह बनाने के लिए मेहनत शुरू की।
पैसे कम पड़ने पर नहीं मिली थी मदद: मां रमा
सुमन ताम्रकार की मां रमा ताम्रकार ने बताया कि जिले में नई प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए जनप्रतिनिधि रूचि नहीं ले रहेे हैं। सुमन को माउंट ट्रेकिंग में भेजने के बाद पैसे कम पड़ गए थे। एक्सपीडिशन चार्ज के लिए 39 हजार और ट्रेवलिंग चार्ज के तौर पर 16 हजार कुल 55 हजार रुपए की जरूरत थी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर व उनसे मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई थी। पर किसी ने भी मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाया। यहां-वहां से पैसे की व्यवस्था कर सुमन की माउंट ट्रेकिंग पूरा कराया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3muajuU
via
Comments
Post a Comment