कलेक्टर महादेव कावरे ने बुधवार काे नगरीय निकाय के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने 14वें वित्त आयोग अंतर्गत स्वीकृत विकास कार्य एलईडी लाइट की चालू स्थिति, राजस्व वसूली, गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन, शौचालय निर्माण की स्थिति, लंबित कार्य, नगरीय निकाय के साफ-सफाई के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। घरों के आसपास गंदगी पाए जाने पर फाइन लगाएं। उन्होंने कहा कि लोगों को प्रोत्साहित करें कि अपने घरों का कचरा एकत्र करके स्वच्छता दीदियों को ही दें ताकि साफ-सफाई बनी रहे। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों के खराब पड़े स्ट्रीट लाइट को भी सुधारने के निर्देश दिए है। अधिकारियों को लंबित सीसी रोड और नाली निर्माण के कर्य को भी पूर्ण करने के लिए कहा है। जशपुर सीएमओ बसंत बुनकर ने बताया कि मोर जमीन मोर मकान योजना अंतर्गत 509 स्वीकृत आवास किए गए थे। इनमें से 229 कार्य पूरे हो चुके हैं। जशपुर में 2 हजार 145 एलईडी लाइट लगाए गए हैं। इसमें से 2 हजार 112 लाइट चालू हैं और बिगड़े हुए 33 लाइट को सुधारने का काम किया जा रहा हैं। कोतबा के सीएमओ रमेश द्विवेदी ने बताया कि 14 वें वित्त आयोग के अंतर्गत 33 कार्य स्वीकृत किए गए थे। इनमें से 16 कार्य का कार्यादेश जारी किया गया था। जिनमें से 16 काम पूर्ण हो चुके है। कोतबा नगर पंचायत क्षेत्र में 237 एलईडी लाइट लगाया गया है, जिसमें से 215 लाइट चालू हालत में हैं और 22 खराब एलईडी लाइट का सुधार काम किया जा रहा है। कुनकुरी सीएमओ ने वेदराम साहू बताया कि मोर जमीन मोर मकान योजना अंतर्गत 560 आवास स्वीकृत किए गए थे। जिनमें से 273 पूर्ण कर लिए गए है। फाउंडेशन लेवल पर 25 मकान, लेंटर पर 19, छत कम्पलीट वाले 50 मकान पूर्ण कर लिए गए है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e47NIK
via
Comments
Post a Comment