बीजु एक्सप्रेस वे में कोरोनाकाल के बीच 24 सितंबर 2020 की मध्य रात से शुल्क वृद्धि कर दिया गया है। इसमें खनिज पदार्थों से लदे ट्रक व अन्य वाहनों के लिए अलग शुल्क का प्रावधान है। जो की मनमानी तरीके से जारी है। राज्य में ऐसा नहीं देखा गया है यह उदाहरण इसी सड़क के टोल नाके पर देखा जा सकता है। टोल नाके की मनमानी से आम लोग, ट्रक मालिक व ट्रांसपोर्टर खासे परेशान हैं।
खनिज से परिपूर्ण जिला होने के बावजूद भी इस जिले में माइंस, संयत्र व गाड़ी मालिकों को परेशान करने के लिए इससे बड़ी कोई बात हो ही नहीं सकती। टोल प्लाजा 1 नुअखुरिगाओं, टोल प्लाजा 2 मसनिकानी व टोल प्लाजा 3 लाइंग में क्रमशः डबल एक्सल सामान्य गाड़ियों से लिए जाने वाले 195 रु., 305 रु.,190 रु. के बजाए खनिज लदे ट्रकों व हाइवा से 395 रु., 615 रु., 385 रु. वसूले जा रहे हैं। वहीं ट्रिपल एक्सल वाहनों ट्रक, हाइवा, ट्रेलर इत्यादि से सामान्यतः 270 रु., 425 रु., 265 रु. तो खनिज लादे वाहनों से 545 रु., 850 रु., 530 रु. की उगाही की जा रही है। इसके बाद भी यदि माल का वजन बढ़ जाता है या बढ़ा हुआ पाया जाता है तो उसे उसके अगले व उच्च श्रेणी के दर का भुगतान करना होता है। इसी तरह संबलपुर पार करने के बाद अन्य टोल नाके का भी सामना करना पड़ता है। वहीं राउरकेला की बात करें तो इस और अभी एक-दो टोल और लगने की संभावना है।
150 किमी की सफर के लिए 1925 रुपए का टो ल नाका
राउरकेला से लगभग 18 किलोमीटर के दूरी पर यह टोल नाका बना है। अर्थात किसी ट्रिपल एक्सल वाहन को आयरन फाइनस बिलाईगढ़ या कांशबहाल से लेना हो तो मात्र 150 किलोमीटर के सड़क प्रयोग में ही उसे 1925 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा। इतना ही पैसे में एक निजी मोटर वाहन व कार मालिक राउरकेला से दिल्ली तक की यात्रा के दौरान सड़क में आराम से सारे टोल नाकाओं का भुगतान कर सकता है।
तय दर से ही ले रहे राशि
"यह दर सरकार ने तय किया है हम लोगों ने एक निश्चित राशि के ऊपर बोली लगाई और काम खत्म करने के बाद सरकार की मंजूरी से ही यह टोल के दर को निश्चित किया गया है। इसके देखरेख के लिए एक अलग ग्रुप अपना दायित्व निभा रहा है। जो सरकार को वसूली, देखरेख, रखरखाव व अन्य जरूरी बातों से अवगत कराता रहता है। शुल्क वसूली या अन्य तथ्यों के लिए 3 कॉपियां बनाकर प्रस्तुत करता है यह टॉल कार्यालय से लेकर सरकारी विभाग तक अलग-अलग नियमित रूप से जमा होते हैं।''
-देवेंद्र कुमार बारिक, प्रोजेक्ट हेड, एलएंडटी एसआर टीएल
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34yQJGu
via
Comments
Post a Comment