जिले के कार्तिकेला गांव की महिलाओं और युवकों ने वेदांत कंपनी में मांगे पूरी नहीं होने पर सोमवार की सुबह 5 बजे कारखाने के मुख्य गेट पर ताला जड़कर धरने पर बैठ गए। जिला प्रशासन ने 90 दिनों में उनकी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया तो उनका आंदोलन समाप्त हुआ । गांव के युवकों का कहना है कि हमारी आधी से अधिक जमीन कारखाने में ले ली गई है, जिसका अभी तक पूर्ण भुगतान नहीं किया गया है और अब केवल कुछ जमीन ही बची है, लेकिन हमें न्याय नहीं मिला, इसलिए मजबूर होकर हमें आंदोलन करना पड़ रहा है। आंदोलन शाम 5 बजे तक तक चलने के बाद जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट गोलक बिहारी मंगराज और पुलिस एसडीपीओ के साथ पहुंची और आंदोलनकारियों को समझाया। 90 दिनों में मांगों का समाधान करने का भरोसा दिया तो पीड़ितों ने आंदोलन वापस ले लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TzcD7C
via
Comments
Post a Comment