Skip to main content

चरित्र शंका पर पत्नी की हत्याकर लटका दी लाश

युवक ने दूसरी पत्नी के चरित्र पर शंका हुई तो गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को घर में फांसी में लटका दी थी। आरोपी पति ने हत्या करने के बाद पत्नी के आत्महत्या करने की सूचना थाने में दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने हत्या के मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम हेठ गम्हरीया की है।
पुलिस ने बताया कि 28 अगस्त को हेठ गम्हरीया का कपिल राम ने बगीचा थाने पहुंचकर पुलिस को बताया था कि 25-26 अगस्त की रात को उसकी पत्नी विमला बाई अज्ञात कारणों से घर के म्यार में साड़ी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने कपिल राम की रिपोर्ट पर मर्ग कायम करते हुए शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेजा। बगीचा पुलिस को विमला बाई का पीएम रिपोर्ट मिला, जिसमें डॉक्टर ने माैत कारण नाक और मुंह को दबाने से होना बताया। पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए विवेचना शुरू करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

बिना बताए घर से निकलने पर कर दी थी हत्या
मामले में गवाहों ने पुलिस को बताया कि मृतका विमला कपिल की दूसरी पत्नी थी। दोनों शराब पीकर लड़ाई झगडा करते रहते थे। कपिल दूसरी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। घटना के दिन दोनों शराब पीकर लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। नाराज होकर विमला बिना बताए बेटा दिलीप के यहां जा रही थी। विमला को जाते हुए उसका लड़का विजय देख लिया और उसे समझाकर रात में सौतेले पिता के घर छोड़ दिया। घर पहुंचने के बाद विमला सोने के लिए चली गई थी। नशा उतरने के बाद आरोपी कपिल राम का विमला के चरित्र पर शंका हुई तो उसका गला दबाकर हत्या कर दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Wife murdered and hanged on character suspicion


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jEfSVR
via

Comments